Dard Bhari Shayari in Hindi

अगर आपका दिल टूट गया है या कोई खास दूर चला गया है, और आप अपने जज़्बात Dard Bhari Shayari के ज़रिए बयान करना चाहते हैं, तो यह कलेक्शन आपके लिए है।
इस पोस्ट में हमने चुनी हैं सबसे इमोशनल और दिल तोड़ देने वाली Shayari, जो आपकी तन्हाई, टूटे दिल और अधूरी मोहब्बत की भावनाओं को बखूबी सामने लाएंगी।

चाहे आप किसी की याद में खोए हों, किसी की बेवफ़ाई से टूटे हों, या अपनी फीलिंग्स किसी तक पहुंचाना चाहते हों, यहाँ आपको मिलेंगी Dard Bhari Shayari Hindi, Zindagi Ki Dard Bhari Shayari, Pyar Me Dard Bhari Shayari, और Dard Bhari Status, जिन्हें आप WhatsApp, Instagram या Facebook पर शेयर कर सकते हैं।

Dard Bhari Shayari

दर्द सहने की आदत इतनी हो गई है,
कि अब दर्द ना मिले तो बहुत दर्द होता है..!

तुम न कर सकोगे मेरे दिल के दर्द का इलाज़,
ज़ख्म नासूर हुए, मुद्दतें गुजर गई..!

मुझसे ऐ आईने, मेरी बेकरारियाँ न पूछ,
टूट जाएगा तू भी मेरी खामोशियाँ सुन के..!

आदत बदल सी गई है वक्त काटने की,
हिम्मत ही नहीं होती अपना दर्द बांटने की..!

मंजिलों से बेगाना आज भी सफ़र मेरा,
है रात बेसहर, मेरी दर्द बेअसर मेरा..!

वो मेरी ग़ज़ल पढ़कर पहलू बदल के बोले,
कोई छीने क़लम इनसे, ये तो जान ले चले हैं..!

दर्द कब मोहताज़ होता है लफ्ज़ों का,
दो बूंद आँसू चाहिए बयाँ करने के लिए..!

अब तो हाथों से लकीरें भी मिटी जाती हैं,
उसे खोकर मेरे पास कुछ भी नहीं बचा..!

Dil Toot Sabse Dard Bhari Shayari

लफ़्ज़-ए-तसल्ली तो बस एक तकल्लुफ है,
जिसका दर्द उसका दर्द, बाकी सब अफ़साने..!

हक़ीक़त जान लो जुदा होने से पहले,
मेरी सुन लो अपनी सुनाने से पहले,
सोच लेना भुलाने से पहले,
बहुत रोयी हैं ये आँखें मुस्कुराने से पहले..!

कैसी गुजर रही है, सभी पूछते तो हैं,
कैसे गुजारता हूँ, कोई पूछता नहीं..!

हमें देख कर जब उसने मुँह मोड़ लिया,
एक तसल्ली हो गई, चलो पहचानते तो हैं..!

सुना भी कुछ नहीं, कहा भी कुछ नहीं,
पर ऐसे बिखरे हैं जिंदगी की कश्मकश में,
कि टूटा भी कुछ नहीं और बचा भी कुछ नहीं..!

दर्द हमारा फैला पड़ा था कागज पर,
जो समझा रो दिया, जो न समझा मुस्कुरा दिया..!

अंदाजा लगा लेते हैं सब दर्द का मेरे,
हँसते हुए चेहरे का नुकसान यही है..!

रात को जब चाँद-सितारे चमकते हैं,
हम हरदम तेरी याद में तड़पते हैं,
तुम चले गए हो छोड़कर हमें,
मगर हम मिलने को तरसते हैं..!

Zindagi Ki Dard Bhari Shayari 2 Line

एक फ़साना सुन गए, एक कह गए,
मैं जो रोया तो मुस्कुराकर रह गए..!

मेरी फितरत ही कुछ ऐसी है कि,
दर्द सहने का लुत्फ़ उठाता हूँ मैं..!

दुरुस्त कर लिया मैंने नजरिया अपना,
कि दर्द न हो तो मोहब्बत मज़ाक लगती है..!

झूठी हँसी से जख्म और बढ़ता गया,
इससे बेहतर था खुलकर रो लिए होते..!

अब ये न पूछना कि ये अल्फाज़ कहाँ से लाती हूँ,
कुछ चुराती हूँ दर्द दूसरों का, कुछ अपने सुनाती हूँ..!

ज़हर देता है कोई, कोई दवा देता है,
जो भी मिलता है, मेरा दर्द बढ़ा देता है..!

ग़म सलीके में थे जब तक हम खामोश थे,
जरा जुबान खुली, दर्द बे-अदब हो गए..!

दर्द हमने संभाला है, आँसू बहाए हैं,
बेशक वजह तुम थे, पर दिल तो हमारा था..!

Rishte Ki Dard Bhari Shayari

छिपा कर दर्द अपनी हंसी में,
मैं अंदर से खोखला हो रहा हूँ,
क्या सुन सकता है तू मेरी आवाज़,
मैं आज भी सिर्फ तेरे लिए रो रहा हूँ..!

शीशा तो टूट कर अपनी कशिश बता देता है,
दर्द तो उस पत्थर का है, जो टूटने के काबिल भी नहीं..!

जब आख़िरी मुलाकात हो, तो हंस कर देख लेना मुझे,
क्या पता अगली बार तुम हमें कफ़न में देखो,
और मुस्कुरा भी ना पाओ..!

दर्द कितना है, बता नहीं सकते,
ज़ख़्म कितने हैं, दिखा नहीं सकते,
आँखों से समझ सको तो समझ लो,
आँसू गिरे हैं कितने, गिना नहीं सकते..!

कौन कहता है नफ़रतों में दर्द है,
कुछ मोहब्बतें भी बड़ी दर्दनाक होती हैं..!

रहा न दिल में वो बेदर्द और दर्द रहा,
मुक़ीम कौन हुआ है, मुक़ाम किसका था..!

कोई रास्ता नहीं, दुआ के सिवा,
कोई सुनता नहीं, खुदा के सिवा,
मैंने भी ज़िंदगी को करीब से देखा है, मेरे दोस्त,
मुसीबत में कोई साथ नहीं देता, आँसू के सिवा..!

किस दर्द को लिखते हो इतना डूब कर,
एक नया दर्द दे दिया उसने ये पूछकर..!

रोने की सजा है, न ये रुलाने की सजा है,
ये दर्द मोहब्बत को निभाने की सजा है,
हँसती हुई आँखों में आ जाते हैं आँसू,
ये उस शख्स से दिल लगाने की सजा है..!

Conclusion

Dard Bhari Shayari आपके दिल के दर्द और टूटे हुए जज़्बातों को बयाँ करने का सबसे असरदार तरीका है।
चाहे दिल टूट Shayari, Zindagi Ki Dard Bhari Shayari, या Pyar Me Dard Shayari हो, ये शायरियाँ आपकी भावनाओं को सही तरीके से सामने लाती हैं।

इन शायरियों के ज़रिए आप अपनी तन्हाई, दर्द और अधूरी मोहब्बत की भावनाओं को शेयर कर सकते हैं, जो सिर्फ़ आपके दिल को ही नहीं, दूसरों के दिल को भी छू जाएँगी।

Leave a Comment